{"_id":"69691b8fd454a114d3048c2c","slug":"171-people-from-the-district-will-go-on-the-hajj-pilgrimage-health-check-ups-will-be-conducted-at-three-locations-balrampur-news-c-99-1-slko1018-140810-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले से हज यात्रा पर जाएंगे 171 लोग, तीन जगह होगा स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले से हज यात्रा पर जाएंगे 171 लोग, तीन जगह होगा स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
बलरामपुर। इस्लाम में हज उन्हीं लोगों पर फर्ज है जो आर्थिक रूप मजबूत और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। इस बार तीन स्थानों पर हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इस बार जिले से 171 लोगों ने हज यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण कराया है।
मुंबई से दो दिवसीय हज ट्रेनिंग करके वापस लौटे मास्टर रियाज अहमद खान ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस बार टीबी, हार्ट की बीमारी, भूलने व फेफड़ों से संबंधित मरीज यदि मेडिकल टेस्ट में पास नहीं होते हैं तो उन्हें हज पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं उच्च रक्तचाप व मधुमेह के मरीज को दवा के साथ चिकित्सक का पर्चा लाना अनिवार्य होगा। हज यात्रियों का सबसे पहले जिला स्तर पर सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके बाद भारत के एयरपोर्ट और सऊदी एयरपोर्ट पर मेडिकल चेकअप कराना होगा।
बताया कि हज यात्रियों की सुविधा के लिए सभी को स्मार्ट वॉच दी जाएगी। पुरुष और महिलाओं को एक ही बिल्डिंग और एक ही फ्लोर पर अलग-अलग कमरे दिए जाएंगे। पहले की तरह हज यात्रियों को सऊदी रियाल नहीं दिया जाएगा। मीना टेंट में हज यात्रियों को सोफा कम बेड दिया जाएगा, जिस पर हाजी का नाम, फोटो और पूरी जानकारी लिखी होगी। मक्का और मदीना में हज कमेटी ऑफ इंडिया की तरफ से कैटरिंग सर्विस नहीं दी जाएगी। हज यात्रियों को अपने खाने का इंतजाम खुद करना होगा।