फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   159 candidates gave selection test in Shrestha scheme

159 परीक्षार्थियों ने दी श्रेष्ठा योजना में चयन की परीक्षा

Wed, 23 Jun 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
159 candidates gave selection test in Shrestha scheme
बलरामपुर। आवासीय शिक्षा व वजीफा पाने के लिए अनुसूचित जाति के 159 परीक्षार्थियों ने श्रेष्ठा योजना में चयन की परीक्षा दी है। कक्षा में 83 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 76 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित होने के बाद कक्षा 9 में 9 व कक्षा 11 में 12 परीक्षार्थियों का चयनित किए जाएंगे। डीएम श्रुति के निर्देश पर एमपीपी इंटर कालेज में श्रेष्ठा योजना की परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविद राम ने बुधवार को बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा व वजीफा दिलाने के लिए संचालित श्रेष्ठा योजना के प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा एमपीपी इंटर कालेज में कोरोना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में कक्षा 9 के लिए पंजीकृत 114 में 33 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। कक्षा 11 के लिए पंजीकृत 106 में 30 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। कक्षा 9 में 9 और कक्षा 11 में 12 परीक्षार्थियों का चयन रिजल्ट घोषित होने के बाद किया जाएगा।
राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय की देखरेख में श्रेष्ठा योजना की परीक्षा कराई गई है। श्रेष्ठा योजना की परीक्षा के आयोजन में एमपीपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी व कालेज के अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा है।

डीआईओएस ने बताया कि चयनित परीक्षार्थियों को निशुल्क आवासीय शिक्षा के साथ-साथ वजीफा भी मिलेगा। कक्षा 9 में प्रवेश पाने वाले 9 छात्र-छात्राओं को सालाना 75 हजार रुपये और कक्षा 11 में प्रवेश पाने वाले 12 छात्र-छात्राओं को सालाना एक लाख 25 हजार रुपये वजीफा के रुप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed