फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   संदिग्ध हालत में मिला टेलीफोन लाइनमैन का शव

संदिग्ध हालत में मिला टेलीफोन लाइनमैन का शव

Tue, 25 Jul 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में मिला टेलीफोन लाइनमैन का शव
संदिग्ध हालात में मिला टेलीफोन लाइनमैन का शव
विज्ञापन

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। भारत संचार निगत लिमिटेड में कार्यरत लाइनमैन का शव स्टेडियम के निकट काशीराम आवास के बगल नाले में संदिग्ध हालत में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने बताया कि बलरामपुर बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत लाइनमैन जगदम्बा प्रसाद वर्मा-चौधरी (59) का शव सोमवार सुबह स्टेडियम के निकट काशीराम आवास के बगल नाले में संदिग्ध हालत में पाया गया है। मृतक मूलरूप से ग्राम कुर्मीपुरवा धनेशरपुर थाना वजीरगंज गोण्डा का रहने वाला था। मृतक काफी दिनों से बलरामपुर एक्सचेंज में कार्यरत था। इसकी मौत कैसे हुई यह सवाल लोगों को परेशान किए हुए हैं। परिजन भी मौत के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। मृतक के बेटे दीनानाथ वर्मा की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed