फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.5 lakh population suffering due to 10 hours power cut in a day

Balrampur News: दिन में 10 घंटे बिजली कटौती से डेढ़ की लाख आबादी त्रस्त

Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh population suffering due to 10 hours power cut in a day
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के जिगना विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से ग्रामीण बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। तेज हवा के चलते तारों की चिंगारी से फसलों को बचाने का हवाला देकर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे करीब 170 गांवों की डेढ़ लाख आबादी गर्मी से परेशान है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण दिन में ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इसी बीच जिगना विद्युत उपकेंद्र से एक सप्ताह से पूरे दिन बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण राधेश्याम, रंजीत, इलियास व नफीस आदि का कहना है कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर दिन में बिजली कटौती की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि हवा चलने के कारण बिजली के तार टकरा जाते हैं, इससे फसलों के जलने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग फसलों को बचाने का हवाला देकर पूरे दिन बिजली कटौती कर रहा है, इससे गर्मी के मौसम में लोग बिलबिला रहे हैं। पानी का मोटर न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। व्यापारियों की भी हालत राब है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुकानदार सूरज का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिजली नहीं आ रही है, इससे धंधा चौपट हो गया। ग्राहक आते हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा। बाजार में साइबर कैफे चलाने वाले लोग भी नुकसान झेल रहे हैं। इन लोगों का आरोप है कि हर साल एक ही बहाना बताया जाता है और कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का कराया जाएगा निराकरण
दिन के समय तेज हवा चलती है, जिसके कारण तार आपस में टकरा जाते हैं। इससे निकलने वाली चिंगारी के कारण फसलों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। इसी कारण बिजली कटौती की जा रही है। पूरे दिन बिजली कटौती के बारे में जानकारी नहीं है। समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
-रमेश मौर्या, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed