फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1469 patients were treated at the Jan Arogya Mela.

Balrampur News: जन आरोग्य मेले में 1469 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 03 May 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
1469 patients were treated at the Jan Arogya Mela.
बलरामपुर के पीएचसी जोकहिया में जानकारी लेते सीएमओ ।
गौरा चौराहा/हरैया सतघरवा/पिपरहवा चौराहा। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1469 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें इसमें 670 पुरुष, 585 महिलाएं और 214 बच्चे शामिल हैं। मेले में 526 मरीज बुखार व उल्टी-दस्त से प्रभावित दिखे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.15 बजे तक यहां पर 35 मरीजों का उपचार हो चुका था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पीएचसी जोकहिया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। गौरा चौराहा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार मौर्य ने मरीजों का उपचार किया। ग्राम देवलहा निवासी मरीज आरोही ने बताया कि उनको दो दिन से पेट दर्द व बुखार है। ग्राम पिपरा निवासी उदय शंकर मिश्र ने बताया कि उनको पांच दिनों से सिर में तेज दर्द और चक्कर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed