फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1450 teachers to become health and wellness ambassadors

1450 शिक्षक-शिक्षिकाएं बनेंगी हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर

Mon, 08 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
1450 teachers to become health and wellness ambassadors
बलरामपुर। 10 फरवरी से शुरु हो रहे कक्षा छह से आठ तक के 725 स्कूलों में आयुष्मान भारत योजना के तहत बच्चों को सेहतमंद रखने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आरकेएसके योजना के तहत जिले में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिले में 1450 शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस अंबेसडर बनाया गया है। प्रत्येक कक्षा से दो-दो छात्र-छात्राओं को हेल्थ एवं वेलनेस मैनेजर का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल / एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त प्रयास से 10 फरवरी से संचालित होने वाली कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए तैयारियां शरू कर दी है।
विज्ञापन

स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का संचालन करने के लिए 14 से 18 दिसंबर 2020 तक हर ब्लॉक में एक चिकित्सक व बीईओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण से लैस किया जा चुका है। बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का तरीका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं में किशोर-किशोरी की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने की समझ बढ़ेगी। जिले में 1450 शिक्षकों के प्रशिक्षण के बाद यह योजना नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में लागू कर दी जाएगी। बच्चों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सलाहकार अमरेंद्र मिश्र ने बताया कि जिले के 725 स्कूलों का चयन किया गया है। हर स्कूल से एक-एक शिक्षक-शिक्षिका का प्रशिक्षित कर हेल्थ एवं वेलनेस अंबेसडर बनाया जाएगा। प्रत्येक स्कूलों के दोनों शिक्षक-शिक्षिकाएं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सक की मदद से सप्ताह में एक घंटे तक हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम कराएंगे जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति रोचक कहानी और गतिविधियां दिखाकर सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं के अंदर मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध, मूल्य, जिम्मेदार नागरिकता, जेंडर समानता, पोषण स्वास्थ्य, स्वच्छता, मादक पदार्थो के दुरुपयोग, रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम का संचालन होने से बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होंगे। राज्य संदर्भदाता प्रतिमा सिंह, नवीन कुमार सिंह, आलोक शर्मा, महमूदुल हक व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र ने भी स्वास्थ्य दूतों के माध्यम से अभिभावकों व बच्चों को सजग करने की योजना की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed