फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 famous teams of the country will compete in the prize money hockey tournament

Balrampur News: प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट में भिड़ेेंगी देश की 14 नामचीन टीमें

Sat, 16 Dec 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
14 famous teams of the country will compete in the prize money hockey tournament
बलरामपुर। देश की 14 नामचीन टीमें 19 दिसंबर से एमएलके महाविद्यालय के हॉकी मैदान में शुरू हो रही ऑल इंडिया प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में आपस में भिड़ेंगी। 23 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 75 हजार रुपये व उप विजेता टीम 51 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान दर्शकों को हॉकी इंडिया से जुड़े यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र नागपुर, चेन्नई व जालंधर के कई नामचीन खिलाड़ी मैदान में खेलते दिखेंगे। यह जानकारी टूर्नामेंट के सचिव व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन इस बार कई मायनों में दर्शकों को हॉकी के आकर्षित व रोमांचित करेगा। इसमें हॉकी इंडिया से जुड़े कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी टीम की तरफ से हिस्सेदारी करेंगे। टूर्नामेंट में अश्वनी स्पोटर्स अकादमी कर्नाटक, स्पोटर्स अथॉरिटी गुजरात, हॉकी अमरावती महाराष्ट्र, जीएसटी एंड सेंटर एक्साइज चेन्नई व नागपुर हॉकी अकादमी की टीमें प्रमुख तौर पर हिस्सेदारी करेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही एनई रेलवे गोरखपुर, स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया राऊलकेला, यूपी पुलिस बाराबंकी, बिजनौर, सीआरपीएफ जालंधर, आईटीबीपी जालंधर, स्टार इलेवन बलरामपुर, स्पोटर्स एंड यूथ वेलफेयर बिलासपुर तथा तमिलनाडु हॉकी क्लब की टीमें भी अपना हुनर दिखाने को प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने इस प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट को बी-ग्रेड में उच्चीकृत किया है। इस बार प्रतियोगिता के हर मैच का सजीव प्रसारण किए जाने के साथ ही दर्शकों के लिए भी मैदान पर दो बड़े एलईडी लगवाए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. ऋषि रंजन पांडेय को नियुक्त किया गया है। जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को सौंपी गई है।


प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता ने बताया कि एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर वर्ष 1938 से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हॉकी के जादूगर के नाम से पहचान बनाने वाले बाबू ध्यानचंद्र, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी इसमें हिस्सेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed