फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13,821 farmers took membership

Balrampur News: 13,821 किसानों ने ली सदस्यता

Sun, 08 Oct 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
13,821 farmers took membership
बलरामपुर। बदहाल सहकारी समितियों को समृद्ध बनाकर किसानों को खुशहाल करने की मुहिम रंग लाई है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 78 प्रतिशत किसानो ने अब खुद सहकारी समितियों की सदस्यता ली है। सितंबर माह में बी-पैक्स सदस्यता अभियान के तहत जिले में 17,360 किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 13,821 किसानों ने सदस्यता ले ली है। इन सदस्यों ने करीब 28 लाख रुपये का शेयर बांड भी खरीदा है। इससे आने वाले समय में उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 62 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। इसमें से अधिकांश समितियां बदहाल हो चुकी थीं जिसके चलते किसान भी समितियों से दूरी बनाने लगे थे। इस बीच समितियों की हालत सुधारने के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ होने से किसानों का रुझान समितियों की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

भविष्य में होने वाले फायदों को देखते हुए बड़ी संख्या में किसानों ने समितियों की सदस्यता ली है। सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में किसानों ने बढ़-चढ़कर योगदान किया है। 13,821 किसानों ने सहकारी समितियों की सदस्यता लेकर 21 रुपये की रसीद कटवाकर 100-100 रुपये के दो बांड भी खरीदे हैं। सदस्यता अभियान से सहकारी समितियों ने करीब 30 लाख रुपये जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि सितंबर माह में चलाए गए अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 78 प्रतिशत किसानों को सदस्य बनाया गया है। साधन सहकारी समितियों का सदस्य बनने के बाद इन किसानों को चुनाव में मतदान करने के साथ ही चुनाव लड़ने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed