फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1308 pregnant women were screened, 139 were at high risk

Balrampur News: 1308 गर्भवती महिलाओं की जांच, 139 में उच्च जोखिम

Tue, 09 Sep 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
1308 pregnant women were screened, 139 were at high risk
बलरामपुर के सीएचसी उतरौला में मरीजों से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी व अन्य ।-स्रोत: वि
बलरामपुर। दो जिला अस्पताल सहित 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान 1308 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें, 139 महिलाएं उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। खून की कमी वाली गर्भवती को दवा देकर खानपान पर विशेष ध्यान देने और पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा ने पीएमएसएमए दिवस का शुभारंभ किया। डॉ. मेधावी सिंह ने अस्पताल आने वाली गर्भवती की जांच की। उच्च जोखिम वाली गर्भवती को आयरन, कैल्शियम व फोलिक एसिड के साथ अन्य दवाएं देकर पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया। यहां पर सुबह 11 बजे तक 18 गर्भवती की जांच हो चुकी थी। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की जांच डॉ. नगमा खान ने की। यहां दोपहर 12 बजे तक 21 गर्भवती की जांच की गई थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएमएसएमए दिवस का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना और प्रसव संबंधी जटिलताओं से बचाना है। सीएमओ ने निर्देश दिया कि अस्पताल आने वाली गर्भवती की सभी जांच अनिवार्य रूप से मुफ्त कराई जाएं। उच्च जोखिम वाली गर्भवती की समय-समय पर जांच के साथ निगरानी की जाए। उन्हें जरूरी दवा देने के साथ ही पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया जाए। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश को चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीएमओ राजेश पांडेय व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed