फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13 independents filed papers for the post of president

Balrampur News: अध्यक्ष पद के लिए 13 निर्दलीयों ने भरा पर्चा

Sat, 15 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
13 independents filed papers for the post of president
बलरामपुर। नगर निकायों में नामांकन को लेकर चल रही प्रक्रिया में शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए 13 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, सदस्य पद के लिए 89 लोगों ने पर्चा भरा। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यहां अध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। उतरौला में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। सभासद पद के लिए 15 लोगों ने पर्चे भरे।
विज्ञापन




तुलसीपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार व सभासद पद के लिए 13, गैसड़ी में अध्यक्ष के लिए एक व सदस्य के लिए 15 तथा पचपेड़वा में अध्यक्ष के लिए सात व सदस्य के लिए 29 दावेदारों ने नामांकन किया। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद के लिए 25 व सदस्य पद के लिए 132 नामांकन पत्र खरीदे गए। सीओ दरवेश कुमार ने भ्रमण कर नामांकन स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की हकीकत परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने शुरू किया बूथों का सत्यापन
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बूथों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। बूथवार जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया है। बूथों तक पहुंचने के रास्ते से लेकर अन्य बिंदुओं पर पुलिस टीम काम कर रही है।






चुनाव को लेकर शराब की दुकानों की होगी जांच
निकाय चुनाव को देखते हुए शराब की सभी दुकानों की जांच को लेकर अभियान चलाया जाएगा। 13 मई तक चलने वाले अभियान के लिए जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने तीन टीमों का गठन किया है। इसमें एसडीएम, सीओ व आबकारी निरीक्षक को शामिल किया गया है। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने टीम को प्रतिदिन जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed