{"_id":"5978d60f4f1c1b0c2e8b459a","slug":"121501091343-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी पर सुलह का दबाव बना रहे विपक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी पर सुलह का दबाव बना रहे विपक्षी
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसी पर सुलह का दबाव बना रहे विपक्षी
- पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर। जिला पंचायत वार्ड संख्या 39 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने मारपीट व अभद्रता के मामले में विपक्षियों पर सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सरायखास वार्ड सेे जिला पंचायत सदस्य रामनरेश ने उच्चाधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गत 2 जुलाई को वह साइकिलिंग करके वापस आ रहे थे। रेहरा-सादुल्लाहनगर रोड के तिराहे पर वाहन सवार स्थानीय निवासी अनिल श्रीवास्तव व उनके भाई विनोद श्रीवास्तव व दो अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारा पीटा व अभद्रता की। राम नरेश की तहरीर पर पुलिस ने अनिल व विनोद समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट तथा दलित उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ उतरौला कर रहे हैं। राम नरेश का आरोप है कि विपक्षी सत्ता पक्ष के नेता हैं और मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। राम नरेश ने अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में आरोपी अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि रामनरेश का आरोप झूठा व निराधार है।