{"_id":"60c0f3cb8ebc3e8a6315846c","slug":"12-thousand-construction-workers-got-the-benefit-of-disaster-relief-scheme-balrampur-news-lko5817156176","type":"story","status":"publish","title_hn":"12772 निर्माण श्रमिकों को मिला आपदा राहत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12772 निर्माण श्रमिकों को मिला आपदा राहत योजना का लाभ
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 12772 निर्माण श्रमिकों को शासन स्तर से आपदा राहत सहायता योजना के तहत एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता से लाभान्वित किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार के एनआईसी में बुधवार को सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने निर्माण श्रमिकों को योजना का प्रमाण पत्र बांटा है। योजना का प्रमाण पत्र पाकर निर्माण श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल गए। कार्यक्रम में मौके पर मौजूद निर्माण श्रमिकों को सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव संवाद भी सुनाया गया।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मौजूद निर्माण श्रमिकों को सीएम ने अपना संवाद सुनाते हुए कहा कि प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली आएगी।
सदर व तुलसीपुर विधायक ने पंजीकृत निर्माण श्रमिक अरुण कुमार, टीकम चंद्र पांडेय, सिराज अहमद, हरिश्चंद्र व राम खेलावन को आपदा सहायता योजना के तहत धनराशि वितरण का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
दोनों विधायकों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। कोरोना महामारी के दौर में श्रमिकों के हित के लिए सीएम ने एक-एक हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी है।
प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिकों के उत्थान के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा, पेंशन, श्रमिकों के बेटियों की शिक्षा के लिए संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना, बीमारी सहायता योजना, आवास, कौशल प्रशिक्षण व तकनीकी उन्नयन योजनाएं संचालित की जा रही है।
एनआईसी सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, अजीत, रोहित व सुनील आदि मौजूद रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि जिले में 12772 श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये हस्तानांतरित किया गया है। असंठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए मजदूर मंडियों में कैंप लगाए जा रहे है।