फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   118 students place in Talent Search Merit

टैलेंट सर्च मेरिट में 118 छात्रों ने बनाई जगह

Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
118 students place in Talent Search Merit
उतरौला (बलरामपुर)। सामाजिक व साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति व बुनियाद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में टैलेंट सत्र 2020 परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। उतरौला तहसील के 62 स्कूलों के 642 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 118 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। सीनियर वर्ग में 48 और जूनियर वर्ग में 70 छात्रों को टैलेंट सर्च परीक्षा में सफलता मिली है।
विज्ञापन

परीक्षा के आयोजक शहाब जफर ने मंगलवार को बताया कि कक्षा छह में कुंवर वर्मा को प्रथम, वैभव श्रीवास्तव को द्वितीय व रिद्घिशा माथुर को तृतीय स्थान मिला। कक्षा सात में मानवी गुप्ता को प्रथम, दिलीप कुमार यादव को द्वितीय व अरुण कुमार वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कक्षा आठ में आयुष मौर्य को प्रथम, जुनैद अहमद को द्वितीय व हुसैन हैदर को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 9 में शिफत फातिमा व आदित्य राज व सुजल गुप्ता को प्रथम, राम गोपाल प्रजापति को द्वितीय व अरबाज अहमद को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 10 में वली रजा को प्रथम, फैसल मुस्तफा को द्वितीय व शिव कौसर को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजे एक्टिविटी स्कूल के छात्रों का प्रतियोगिता में दबदबा रहा। छात्रा शिफत फातिमा ने लगातार तीसरे साल प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी कक्षाओं केे छात्र छात्राओं को टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed