फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1161 BLO to make voter list of panchayat elections

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट बनाएंगे 1161 बीएलओ

Wed, 16 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
1161 BLO to make voter list of panchayat elections
बलरामपुर। जिले में 1161 बीएलओ को पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं गईं हैं। पंचायत चुनाव की पुरानी वोटर लिस्ट में 14,78,743 वोटर दर्ज हैं। जिले की 800 ग्राम पंचायतों, 997 क्षेत्र पंचायतों और 40 जिला पंचायतों का चुनाव कराया जाएगा। तैनाती के साथ सभी बीएलओ को 30 सितंबर तक वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने को संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश ने बुधवार को बताया कि 15 से 30 सितंबर तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग को जोड़ने अथवा नगर निकाय में समाहित होने की स्थिति विलोपन की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही बीएलओ व पर्यवेक्षकों को कार्य क्षेत्र का आवंटन करके स्टेशनरी का वितरण कराया जाएगा। एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना व सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से वोटर बनने का मौका दिया जाएगा। छह से 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों की घर-घर जांच कराई जाएगी। 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक नए वोटरों की कंप्यूटर से पांडुलिपि तैयार होगी। छह दिसंबर को नए वोटरों की वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित वोटर लिस्ट का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद 20 से 28 दिसंबर तक नए नामों को मूल वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा। 29 दिसंबर को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।

छुट्टियों में भी पंचायत चुनाव कार्यालय खुला रहेगा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पुनरीक्षण कार्य में लगे अफसरों व कर्मियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप हर हाल में डाउनलोड करना होगा। मास्क लगाकर क्षेत्र में जाना होगा। दो गज की दूरी बनाकर कार्य करेंगे। भीड़ नहीं जुटाएंगे। सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। कंटेनमेंट जोन में कार्य नहीं किए जाएंगे। कोविड पॉजिटिव केस वाले कर्मचारी तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed