{"_id":"5c1a8be4bdec2257235e6230","slug":"111545243620-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 22 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो सकी बीएसएनएल सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 22 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो सकी बीएसएनएल सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे बाद बहाल हुईं बीएसएनएल की सेवाएं
बलरामपुर। जिले में 22 घंटे बाद भी बीएसएनएल सेवाएं बहाल हो गई। मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं ध्वस्त होने से जिले के करीब 10 लाख लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी दफ्तरों, बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों में बीएसएनएल सेवाएं ध्वस्त होने से सभी कामकाज ठप रहे। जिले के बीएसएनएल ग्राहकों में सेवाओं के बदहाली को लेकर भारी आक्रोश है।
बीएसएनएल ग्राहक कपिल, बाबूराम, शफीक अहमद, अमित, देवेश, मनोज, पवन, दीपक, सूरज व चंदन आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 24 घंटे बाद बीएसएनएल सेवाएं बहाल हुई है।
विज्ञापन
18 दिसंबर की शाम छह बजे बीएसएनएल सेवाएं ध्वस्त होने के बाद बुधवार को शाम छह बजे के बाद भी सेवा में सुधार हो पाया है। बीएसएनएल मोबाइल व ब्राडबैंड जैसी सेवाओं के काफी देर ठप रहने से करोड़ों का कामकाज प्रभावित हो गया है।
बैंकों, सरकारी कार्यालयों व अन्य प्रतिष्ठानों में कामकाज न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं के लोगों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
बीएसएनएल के कर्मी गणेश शुक्ला ने बताया कि ओएफसी रिंग में गड़बड़ी के चलते देवीपाटन मंडल के चारों जनपद में सेवाएं काफी देर तक ध्वस्त रही हैं। विभागीय इंजीनियर व कर्मचारी सेवाओं को बहाल कराने के लिए जुटे हुए हैं।
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारी से काफी देर तक सेवाएं ठप रहने के संबंध में जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।