फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पचपेड़वा ब्लॉक के मधवानगर खादर गांव का संपर्क कटा

पचपेड़वा ब्लॉक के मधवानगर खादर गांव का संपर्क कटा

Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा ब्लॉक के मधवानगर खादर गांव का संपर्क कटा

विज्ञापन
बूढ़ी राप्ती नदी के बहाव में कटा 100 मीटर लंबा बांध
- अलग-थलग हुआ मधवानगर खादर गांव
-ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

पचपेड़वा-बलरामपुर। बूढ़ी राप्ती नदी के तेज बहाव में 100 मीटर लंबा बांध कटकर बह गया है। स्थानीय ब्लॉक के मधवानगर खादर गांव का संपर्क मार्ग भी कट गया है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शीघ्र बांध की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

मधवानगर खादर के ग्राम प्रधान अमर कुमार चौधरी, ज्ञानमती व गुड्डू चौधरी आदि ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के लोगों को आवागमन के लिए काफी पहले बांध का निर्माण कराया गया था। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से बूढ़ी राप्ती नदी में आई बाढ़ के चलते 100 मीटर लंबा बांध कटकर बह गया है। गांव के लोगों को ब्लाक व जिला मुख्यालय आदि जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के लोग दशहत में है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल बांध की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। शीघ्र मरम्मत कार्य न होने पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हल्का लेखपाल बेचईराम ने बताया कि पूरी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed