{"_id":"65aac0db98538befd60553c1","slug":"110-banjara-families-will-get-the-gift-of-cm-residence-balrampur-news-c-99-1-slko1018-6264-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 110 बंजारा परिवारों को मिलेगी सीएम आवास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 110 बंजारा परिवारों को मिलेगी सीएम आवास की सौगात
Sat, 20 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम्य विकास विभाग अब बंजारा समुदाय के परिवारों को भी सीएम आवास योजना से जोड़ेगा। इसका लाभ देने के लिए जिले के नौ ब्लाक क्षेत्रों से 110 परिवारों को सर्वे के बाद चिह्नित किया गया है। इन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने के साथ ही पहली बार सरकारी योजनाओं का लाभ भी मुहैया कराया जाएगा। सर्वे में चिह्नित ज्यादातर परिवार वर्तमान में किसी भी तरह के सरकारी लाभ से वंचित हैं।
जीवन भर घुमने वाले बंजारा समुदाय को शासन ने पहली बार खुद के आशियाना की सौगात देने का फैसला किया है। बंजारा परिवारों का न तो कोई घर होता है और न ही कोई ठिकाना। इनकी पहचान हमेशा घूमते रहने वाले समुदाय के रूप में होती है। उतरौला क्षेत्र के चमरूपुर के पास तथा शहर के एआरटीओ दफ्तर के निकट कुछ बंजारा परिवार अपना ठहराव बनाए हुए हैं। जिले के सभी नौ ब्लाक क्षेत्रों में सर्वे के दौरान ग्राम्य विकास विभाग ने 110 बंजारा परिवारों को खोज निकाला है। अब समुदाय से जुड़े लोगों को घर की सौगात देने का का मसौदा तैयार किया जा रहा है। संवाद
- परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 110 बंजारा परिवारों को सीएम आवास योजना के तहत आवास देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर चिह्नित परिवारों को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की मदद तीन किस्तों में दी जाएगी। इसके अलावा मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी और शौचालय योजना का लाभ भी स्वच्छ भारत योजना के तहत मुहैया होगा।
विज्ञापन
- अभी तक बाढ़, अग्निकांड, बारिश या फिर हादसों से घर नष्ट होने पर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता था। अब इसका दायरा बढ़ाकर लाभार्थियों में दिव्यांग परिवारों के साथ ही नट यानि घुमंतू व बंजारा परिवारों के साथ कुष्ठ रोगियों को भी जोड़ा गया है।परियोजना निदेशक का कहना है कि यह योजना वंचितों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है।