फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   100% SIR forms filled in Tulsipur and Gaisri

Balrampur News: तुलसीपुर व गैसड़ी में भरे शत-प्रतिशत एसआईआर फॉर्म

Fri, 12 Dec 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
100% SIR forms filled in Tulsipur and Gaisri
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में लोगों का फार्म जमा कराते बीएलओ ।-स्रोत : विभाग
तुलसीपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तुलसीपुर और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। दोनों क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा शत-प्रतिशत फॉर्म भर लिए गए हैं। अब प्रशासन ने उन एसआईआर फॉर्म की जांच शुरू करेगा, जिनमें जानकारी अपूर्ण है, मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं मिले, बाहर चले गए हैं या फिर मृत्यु की प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


एसआईआर कार्य की निगरानी कर रहे एसडीएम बलरामपुर मनोज कुमार और एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत ने बताया कि बीएलओ ने सभी फॉर्म भर दिए हैं। अब अगले चरण में अपूर्ण, संदेहास्पद या विशेष प्रविष्टियों वाले फॉर्मों का स्थल निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन फॉर्मों में जानकारी अधूरी है, मतदाता अनुपस्थित हैं, बाहर गए हैं या मृत्यु दर्ज है, उन सभी का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को कड़ी निगरानी में पूरा किया जाएगा। मतदाताओं को दो सप्ताह का समय और दिया गया है, ताकि बाहर गए लोग, नवविवाहित महिलाएं या वे महिलाएं जो अपने मायके से आवश्यक दस्तावेज नहीं जुटा पाई हैं, वे अपनी जानकारी पूरी करा सकें। तय अवधि में सभी प्रविष्टियों काे अद्यतन पूरा कर एसआईआर कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। तुलसीपुर नगर पंचायत में भी एसआईआर लगभग पूर्ण हो चुका है। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि जिन फॉर्मों में शंका है या विवरण अधूरा है, उनका सत्यापन इसी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला में अब तक 2,97,203 मतदाताओं की फीडिंग


उतरौला। बलरामपुर जनपद की सबसे ज्यादा मतदाताओं वाली उतरौला विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें अभी तक 2,97,203 मतदाताओं की फीडिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 41,420 ऐसे भी मतदाता हैं जो नोमैपिंग में दर्ज हैं। इन मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। विधानसभा की मतदाता सूची में 463 बूथों पर 4,26,213 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,24,911 ऐसे मतदाता हैं जो अनुपस्थित हैं। इनमें कुछ दूसरी जगह पर शिफ्ट हो चुके हैं और कुछ की मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध सहायक निर्वाचन अधिकारी व उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। साक्ष्य के बाद उनका नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed