{"_id":"6990aea58a5dad395c01b1b0","slug":"100-cctv-cameras-will-monitor-the-devipatan-fair-balrampur-news-c-99-1-brp1010-142754-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 100 सीसीटीवी कैमरे करेंगे देवीपाटन मेले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 100 सीसीटीवी कैमरे करेंगे देवीपाटन मेले की निगरानी
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र व मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मेले में 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, गोताखोर व डॉग स्क्वाड की तैनाती तथा अस्थायी थाना स्थापित किया जाएगा।
400 सफाई कर्मियों की तैनाती, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, पेट्रोल पंप संचालन एवं विशेष रेल सेवाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने की। पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि देवी पाटन धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धामय वातावरण मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निर्देश दिया कि मेले से जुड़े सभी कार्य एवं विभागीय जिम्मेदारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर जिलाधिकारी ज्योति राव, डीपीआरओ श्रेया जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश रस्तोगी, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, एसडीएम तुलसीपुर राकेश कुमार जयंत, ईओ तुलसीपुर प्रवीण कुमार दुबे, अधीक्षक विकल्प मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।