फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 thousand disabled people will vote in the great festival of democracy

Balrampur News: लोकतंत्र के महापर्व में 10 हजार दिव्यांगजन करेंगे मतदान

Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 thousand disabled people will vote in the great festival of democracy
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 1723 पोलिंग बूथों पर मतदान की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। लोकसभा सीट पर सामान्य निर्वाचन के साथ ही गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी होगा। चुनाव के दौरान चार विधानसभा क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए सभी बूथों पर सहायक की तैनाती के साथ ही रैंप व व्हीलचेयर की व्यवस्था भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही पोलिंग बूथों को इन सुविधाओं से युक्त बनाने का कार्य पूरा किया जाएगा। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में भी जिले की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी के जबकि गोंडा लोकसभा में उतरौला विधानसभा के वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 15,85,265 वोटरों मतदान में हिस्सेदारी करेंगे। इसमें 8,52,904 पुरुष, 7,32,295 महिला व 66 थर्ड जेंडर वोटरों शामिल हैं। चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में 5,961 पुरुष दिव्यांग, 4352 महिला दिव्यांग व एक थर्ड जेंडर दिव्यांग वोटर अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर के साथ ही रैंप सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तैनात सहायक इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि कोई भी दिव्यांग वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed