फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 polling parties of teacher election will leave from collectorate tomorrow

कलेक्ट्रेट से कल रवाना होंगी शिक्षक निर्वाचन की 10 पोलिंग पार्टियां

Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
10 polling parties of teacher election will leave from collectorate tomorrow
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की 10 पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना की जाएंगी। तीन जोनल व 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 10 मतदान केंद्रों पर एक दिसंबर को 1131 शिक्षक वोटर मतदान करेंगे। सभी 10 मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ से सायं पांच बजे तक वोटिंग कराकर सभी पीठासीन अधिकारियों को शील्ड मत पेटिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एकत्र होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से सभी पीठासीन अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों के साथ मतगणना स्थल गोरखपुर भेजकर मत पेटिकाओं को वाणिज्य भवन में जमा कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर से जिले के 10 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। सभी मतदन केंद्रों पर एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक वोटिंग कराई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीएफओ आईएफएस प्रखर गुप्ता व एक्सईएन पीएमजीएसवाई डीएन सिंह को शिक्षक निर्वाचन का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
मतदान केंद्र शिवपुरा ब्लॉक में एक्सईएन आरईएस रहमत इकबाल, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज तुलसीपुर में एसडीएम विनोद सिंह, गैसड़ी ब्लॉक में एक्सईएन संतोष कुमार, पचपेड़वा ब्लॉक में एक्सईएन मनोज कुमार सिंह, एमपीपी इंटर कॉलेज पूर्वी व पश्चिमी में सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, उतरौला ब्लॉक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में बीएसए डॉ. रामचंद्र व रेहरा बाजार ब्लॉक में एक्सईएन बाढ़ खंड कौशल किशोर दिवाकर को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
एक्सईएन अखिलेश कुमार व राज कुमार वर्न को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर 10 माइक्रो ऑब्जर्वर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं। दो माइक्रो ऑब्जर्वर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं।
कलेक्ट्रेट में एकत्रित होने के निर्देश
सीडीओ अमनदीप डुली ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिलाकर 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट में एकत्रित होने का निर्देश दिया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में तीन-तीन कार्मियों को लगाया गया है।
पीठासीन अधिकारी सहायक अभियंता बाढ़ खंड प्रीतम लाल, बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह, बीडीओ पचपेड़वा अनुज कुमार सिंह, बीडीओ गैसड़ी सुमित कुमार सिंह, बीडीओ सदर राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सदरा अंकुर यादव, सहायक अभियंता राम जीवन वर्मा, अरविंद कुमार, बीडीओ श्रीदत्तगंज, बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग सुमित सिंह, सहायक अभियंता राम नरेश वर्मा व अरुण कुमार सागरवाल को प्रथम व द्वितीय मतदान कर्मिकों के साथ 30 नवंबर को कलेक्ट्रेट में समय से पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
मतदान केंद्रों पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीएम कृष्णा करुणेश ने एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता कर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी 10 मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ से सायं पांच बजे तक वोटिंग शुरू हो जाएगी।

पीठासीन अधिकारियों को शील्ड मत पेटिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एकत्र होने का निर्देश दिया गया है। कलेक्ट्रेट से सभी पीठासीन अधिकारियों को मजिस्ट्रेटों के साथ भेजकर मत पेटिकाओं को मतगणना स्थल गोरखपुर वाणिज्य भवन में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed