{"_id":"5e4d6ff28ebc3ef2836807d6","slug":"1-51-lakh-children-took-the-learning-outcome-examination-balrampur-news-lko509474436","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.51 लाख बच्चों ने लर्निंग आउटकम्स परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.51 लाख बच्चों ने लर्निंग आउटकम्स परीक्षा दी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 2232 परिषदीय स्कूलों व केजीबीवी में बुधवार को लर्निंग आउटकम्स की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक के 1.51 लाख छात्र शामिल हुए। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात डीसी निरंकार पांडेय की टीम देर शाम तक परीक्षा का ब्योरा जुटाने में लगी रही।
डायट प्राचार्य विष्णु श्याम द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को परिषदीय व केजीबीवी के 1.51 लाख छात्र-छात्राओं के पढ़ाई में कौशल की परीक्षा कराई गई। लर्निंग आउटकम्स की परीक्षा से छात्र-छात्राओं में विषयवार उपलब्धियों का आंकलन किया जाएगा। कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं को लर्निंग आउटकम्स परीक्षा में शामिल किया गया है।
जिले के 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों और 11 केजीबीवी के छात्र-छात्राओं ने लर्निंग आउटकम्स परीक्षा दी है। कक्षा तीन से पांच तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित व हमारा परिवेश और कक्षा छह से आठ तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
डीसी डॉ. अनूप श्रीवास्तव, आभा त्रिपाठी, निरंकार पांडेय, एनके सिंह व फिरोज अहमद खां के उड़ाका दल ने कई स्कूलों में परीक्षा की हकीकत परखी। बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया और बीईओ की टीमों ने भी स्कूूलों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर मजिस्ट्रेटों ने भी परीक्षा की निगरानी की। परीक्षा संबंधी ब्योरा जुटाकर उत्तर पुस्तिका के साथ शासन को भेजा जाएगा।