फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Zilla Panchayat member candidate's husband attack on police and torn uniform, arrested

बलियाः जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति ने थानाध्यक्ष पर छोड़ा हाथ, फाड़ी वर्दी, गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat member candidate's husband attack on police and torn uniform, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी एवं पत्नी का नामांकन कराने जिलाधिकारी कार्यालय में बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविंद्रनाथ ठाकुर मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचे। वहां पत्नी के साथ अंदर जाने के लिए रविंद्रनाथ ने समर्थकों के साथ पुलिस के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ गया कि कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर तैनात चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पर उन्होंने हाथ छोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया और उसके समर्थकों को खदेड़ा। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने थानाध्यक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


तहरीर में उल्लेख किया गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम कार्यालय के मुख्यगेट पर चितबड़ागांव थानाध्यक्ष राकेश सिंह की तैनाती थी। करीब 11.30 बजे जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी एवं पत्नी का नामांकन करने जिलाधिकारी कार्यालय पर बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी रविंद्रनाथ ठाकुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पत्नी के साथ अंदर जाने के लिए समर्थकों के साथ जिद करने लगे। जिन्हें थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने नियम का उल्लंघन का हवाला देते हुए अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद वह भड़क गए और चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पर हाथ छोड़ दिया और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया और समर्थकों को खदेड़ा।


इस बाबत एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक प्रत्याशी के साथ एक समर्थक को अंदर जाना था, लेकिन वह समर्थकों के साथ अंदर जाने की जिद कर रहा था। थानाध्यक्ष द्वारा रोका गया तो वह उनसे भीड़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed