{"_id":"60e1948045bcaa4622230876","slug":"zila-panchayat-adhyaksh-election-six-people-including-four-women-arrested-for-fake-voting-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनावः बलिया में फर्जी मतदान करने के आरोप में चार महिलाओं सहित छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनावः बलिया में फर्जी मतदान करने के आरोप में चार महिलाओं सहित छह लोग गिरफ्तार
Sun, 04 Jul 2021 04:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:29 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बलिया में फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में लिए गए चार महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बलिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बलिया में फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में शनिवार रात अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (छल कपट) और 171 एफ (चुनाव को प्रभावित करने) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की छानबीन के बाद अमित पासवान, संजीत कुमार राय, सोनी श्रीवास्तव, कंचन मिश्र, सरोज बेबी और सुनीता को रविवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों ने शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान फर्जी मतदान की कोशिश की थी।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद चौधरी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस को फर्जी मतदाताओं को पकड़ने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर मतदान स्थल से कुछ दूर कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठा दिया। इसी दौरान एक फर्जी मतदाता मौके का फायदा उठाकर पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।
विज्ञापन
जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन में फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया गया। रविवार को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इस बार पहला मौका है, जब वोगस वोटर भी वोट डालने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे, उन्हें इस बात का तनिक भी चिंता नहीं थी कि पकड़े जाने पर क्या होगा। लेकिन प्रशासन की सक्रियता से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।