{"_id":"69bd2ee767c5cbe8930476b3","slug":"youths-beat-up-dial-112-police-personnel-who-went-to-resolve-dispute-in-ballia-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमलावर हुए दो युवक, जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमलावर हुए दो युवक, जमकर की पिटाई
Fri, 20 Mar 2026 04:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 20 Mar 2026 04:56 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में झगड़ा सुलझाने गए पुलिस कर्मियों को दो युवकों ने पीट दिया। इसमें एक जवान के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस के जवान विवाद सुलझाने पहुंचे। इस दौरान मारपीट कर रहे युवकों ने पुलिस के जवानों पर ही हमला कर दिया। काफी देर तक सड़क किनारे मारपीट होती रही। इस घटना में एक जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने आगे बढ़ कर बीच- बचाव नहीं किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दलबल के साथ पहुंचे। यहां पुलिस की पिटाई करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि नारायणपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पड़ोसी युवकों में कहासुनी व मारपीट हो गई। एक पक्ष ने डायल 112 को सूचना दे दी। मौक पर पहुंचे डायल 112 के जवान दोनों युवकों का झगड़ा छुड़ाने लगे, दोनों युवक मारपीट छोड़कर पुलिसकर्मियों पर ही टूट पड़े।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने डंडा व मुक्के से जवानों की पिटाई की। इस बाबत थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आपसी मारपीट की सूचना पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पर हमला की जानकारी नहीं है।