फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth watching football match became unconscious, died

फुटबाल मैच देख रहा युवक हुआ अचेत, मौत

Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth watching football match became unconscious, died
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव में रविवार की शाम गांव के बाहर फुटबॉल मैच देख रहा एक युवक अचेत होकर बेेहोश गया। जिसके बाद वहां फुटबॉल देख रहे युवकों ने उसके परिजनों को सूचना दिया और सीएचसी सिकंदरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव निवासी धन्नू गुप्ता 25 पुत्र सूचित गुप्ता पास के समाधि बारी में फुटबॉल मैच देखने गया था। कुछ देर बाद वहां मौजूद गांव के ही युवकों ने देखा कि वह गोलकीपर के पास अचेतावस्था में जमीन पर पड़ा है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले पर सूजन था। जिसे देखकर डॉक्टर ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में या तो गला दबने से सूजन आता है या ठंड लगने से। वहीं परिजनों से कहा कि अगर कोई अंदेशा हो तो पोस्टमार्टम करा सकते हैं। लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed