फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   youth shot in Ballia accused carried out incident late night condition critical referred to BHU Police raids

बलिया में युवक को मारी गोली : आरोपी ने देर रात घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर, BHU रेफर; दबिश दे रही पुलिस

Tue, 05 Nov 2024 09:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 09:09 AM IST
सार

Ballia News : गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर गड़वार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, यहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। आरोपी ने गोली क्यों चलाई, इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
youth shot in Ballia accused carried out incident late night condition critical referred to BHU Police raids
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ने अपने गांव के ही युवक को गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली युवक के बाह में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। घायल के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।



बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी चंचल सिंह ने रात में गांव के ही रहने वाले पड़ोसी नितिन सिंह (21) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली सीने में न लगकर युवक के बाह में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed