फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth returning home on Holi died in an accident

Ballia News: होली पर घर लौट रहे युवकों की हादसे में मौत

Wed, 08 Mar 2023 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Youth returning home on Holi died in an accident
पूर। होली में लखनऊ से बाइक से घर वापस लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। इससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी कमल चौहान (30) पुत्र रामवृक्ष चौहान एवं डब्लू चौहान (23) पुत्र छठ्ठू चौहान लखनऊ में रहकर स्टील फर्नीचर का काम करते थे। होली के त्योहार पर घर जाने के लिए सोमवार को दोनों युवक बाइक से निकले। सुल्तानपुर जिले के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आ रहे किसी तेज वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी इसके चलते दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों के पास से मिले आधारकार्ड से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। युवकों के परिजन एवं गांव के कुछ लोग निजी साधन से सुल्तानपुर के लिए निकल गए।
विज्ञापन

इधर, मृतक युवक कमल चौहान की पत्नी चिंता का रो-रो कर बुरा हाल है। डब्लू चौहान की पत्नी पूजा खबर सुनने के बाद बार-बार बेहोश हो जा रही है। डब्लू चौहान का एक वर्षीय पुत्र प्रिन्स इस सबसे अंजान पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed