फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers' anger erupts; sit-in at the Collectorate over 27-point demands.

Ballia News: किसानों का फूटा गुस्सा, 27 सूत्री मांगों के लिए कलक्ट्रेट पर धरना

Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupts; sit-in at the Collectorate over 27-point demands.
27 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन जिला​धिकारी के प्रतिनि​धि को सौंपते भा
बलिया। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने 27 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 27 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

जिलासह मंत्री रामनारायण सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना किया जाए और ब्याजमुक्त केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जाए। किसान हितैषी भूमि अधिग्रहण कानून बनाने, निशुल्क सिंचाई विद्युत कनेक्शन देने, रसड़ा चीनी मिल और पराग डेयरी बलिया को फिर से शुरू कराने की मांग की गई। इसके अलावा गंगा-घाघरा कटान के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने, अहिरौला राजवाहा में टेलगुल बनाने, पूर रजबाहा और बड़सरी माइनर की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने, नगरा में फल-सब्जी मंडी स्थापित करने तथा बंद पड़ी साधन सरकारी समितियों को चालू कराने की मांग की। तुर्तीपार मुख्य नहर की बड़सरा सलेमपुर से कमरौली तक टूटी सड़क के निर्माण, राजकीय नलकूपों की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री व अंश निर्धारण की त्रुटियां दूर करने तथा जलभराव और जर्जर रेगुलेटर की समस्या के समाधान की भी मांग की गई।
विज्ञापन

अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि किसान के समृद्ध हुए बिना देश की समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती। छोटी-छोटी मांगों के लिए किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, यह पीड़ादायक है। प्रांत महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि किसानों के संगठित हुए बिना सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती। किसानों और जन संगठनों का एकजुट होना जरूरी है।धरने में जिले के विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा तथा संचालन जिला मंत्री राजीव सिंह ने किया। इस मौके पर विनोद सिंह, दुर्गा दत्त पांडेय, कृष्णानंद सिंह, प्रेमनाथ ओझा,राजेंद्र दूबे, मनोज सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुंदरेश सिंह,उग्रसेन सिंह, ब्रजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed