फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolve to strengthen the organization up to the booth level.

Ballia News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Resolve to strengthen the organization up to the booth level.
बांसडीह कस्बा में नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरुक
बांसडीह। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के बांसडीह में प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सहपुरवा, साहोडीह, बांसडीह ब्लॉक, बांसडीह चौराहा और बड़ी बाजार मार्ग के पास कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। लखनऊ से जिलाध्यक्ष के साथ बांसडीह विधानसभा के सपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र युवा नेता रणजीत चौधरी भी पहुंचे। दोनों नेताओं के बांसडीह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के कोतवाली तिराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पार्टी संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। बांसडीह विधानसभा सहित जिले की सभी सातों विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जनता से सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, बिहारी पांडेय, सुशांत राज पाठक, आशीष सिंह, चंद्रशेखर यादव, संकल्प सिंह, अरुण यादव, महावीर तिवारी, अशोक वर्मा, प्रभात कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed