{"_id":"6ab6b568a129b9ba8e041a1a","slug":"3776-hectares-of-land-to-be-acquired-in-ballia-for-the-bairia-ara-four-lane-highway-ballia-news-c-190-1-bal1002-173685-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बैरिया-आरा फोरलेन के लिए बलिया में 37.76 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बैरिया-आरा फोरलेन के लिए बलिया में 37.76 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर क्षेत्र के इसी स्थान पर बनेगा आरा-बैरिया फोरलेन सड़क, तथा अपने गांव के लिए नाव से ज
बलिया/जयप्रकाश नगर। बैरिया से बिहार के आरा को सीधे जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया ने बलिया की तरफ तेजी पकड़ ली है।
विकासखंड मुरली छपरा में एनएच-31 के निकट शिवन टोला से प्रस्तावित फोरलेन गंगा किनारे तक पहुंचेगा और महुली गंगा घाट पर पुल के जरिये बिहार से जुड़ेगा। परियोजना के लिए इब्राहिमाबाद उपरवार, कोडरहा उपरवार और रामपुर कोडरहा के किसानों की करीब 37.76 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। भूमि अधिग्रहण के लिए 3ए का प्रकाशन प्रशासन की तरफ से हो चुका है, जबकि अब 3 डी के प्रकाशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
बाढ़ के कारण भूमि संबंधी कार्रवाई प्रभावित हुई थी। पानी घटने के बाद संबंधित गाटों और भू-स्वामियों का निर्धारण कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके बाद भूमि के सत्यापन और अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। बलिया की सीमा से गंगा तक करीब 7.2 किलोमीटर फोरलेन बनने के बाद यह मार्ग बिहार के भोजपुर जिले में प्रवेश करेगा। परियोजना के यूपी हिस्से में मुरली छपरा क्षेत्र के गांवों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में है।
बिहार में 20 गांवों की करीब 96 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के दायरे में बिहार के भोजपुर जिले में भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज है। आरा सदर अंचल के 14 और बड़हरा अंचल के छह गांवों की करीब 96 हेक्टेयर भूमि परियोजना के लिए अधिग्रहित की जानी है। प्रशासन की ओर से खेसरा, रकबा और राजस्व अभिलेखों की जांच के साथ भौतिक सत्यापन की तैयारी की जा रही है। इसके बाद गजट प्रकाशन, दावा-आपत्ति और मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
1564 करोड़ की परियोजना, एनएच-31 से एनएच-922 तक जुड़ेगा मार्ग: एनएचएआई ने बैरिया-आरा खंड के 27.062 किलोमीटर फोरलेन बाईपास के निर्माण के लिए करीब 1564.19 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य का टेंडर जारी किया है। प्रस्तावित मार्ग एनएच-31 क्षेत्र से निकलकर महुली गंगा घाट होते हुए बिहार में एनएच-922 से जुड़ेगा। परियोजना पूरी होने पर बलिया और भोजपुर के बीच आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी सीधा सड़क संपर्क मिलेगा।