{"_id":"6238ba5935844951de07ad1c","slug":"youth-injured-in-assault-dies-fir-not-registered-ballia-news-vns6442263175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत, नहीं दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत, नहीं दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में 18 मार्च को होली के दिन किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में सोमवार के दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी तरफ इस घटना से तनाव है। घटना के चार दिन बाद भी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
18 मार्च को होली का त्योहार हजौली गांव में मनाया जा रहा था। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल हीरा राजभर (28) की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर मारपीट के चार दिन बाद भी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसको लेकर पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।