{"_id":"5eac461c8ebc3ee53241fbc3","slug":"youth-drowned-while-taking-bath-in-ganges-river-death-ballia-news-vns522773686","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में नहाते वक्त युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में नहाते वक्त युवक की मौत
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के हांसनगर स्थित गंगा नदी में स्नान करते समय एक युवक के गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी विश्वजीत राम पुत्र विजय राम अपने गांव के ही दोस्त दीपक के साथ हांसनगर रिस्तेदारी में गया था। वहां से दोनों गंगा नदी में स्नान करने चले गए। जहां गहरे पानी में जाने से विश्वजीत डूब गया। विश्वजीत के साथी ने तुरंत यह सूचना परिजनों व पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने गंगा घाट जाकर गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
------------------------
दूध गिरने से पुत्री की मौत
हल्दी। थाना क्षेत्र के हृदयचक निवासी पंकज यादव की 15 माह की पुत्री आरोही दूध गिरने से गंभीर रूप से जल गई। परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक पंकज सिंह ने पंचानामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।