फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies due to electrocution in ballia

करेंट लगने से युवक की मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution in ballia
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में रविवार की शाम जमीन पर लटके केबल की करेंट से युवक और दो नीलगाय की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, केबल मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन

सुशील कुमार भारती (22) पुत्र मुन्ना राम रविवार की शाम खेतों के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर लटके बिजली के केबल की चपेट में आ गया। करेंट लगने से सुशील की मौत हो गई। सोमवार भोर में उसी केबल की करेंट से दो नीलगाय की भी मौत हो गई। सोमवार सुबह काफी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि उक्त लोगों की ओर से लापरवाही से खींचा गया तार एक सप्ताह से टूटकर जमीन पर गिरा था। कई बार तार हटाने के लिए कहा गया लेकिन इन लोगों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। केबल की चपेट में आने से उनके पुत्र की मौत हुई है। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय पर भी ग्रामीण पहुंचे और मुआवजा देने की मांग की। बताया कि मृतक सुशील घर का इकलौता कमाने वाला था। परिवार के गुजारे का कोई और संसाधन नहीं है। इस संबंध में एसडीएम सदर और एसडीओ को जांच के आदेश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष सुनील लाम्बा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed