फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after being hit by vehicle

Ballia News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 06 Jan 2024 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle
खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर (बेलौना मोड़) के पास शनिवार को शाम करीब 6: 15 पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खड़सरा (विशुनपुरा) निवासी धर्मेंद्र पाठक (28) पुत्र उमाशंकर पाठक शाम को खड़सरा से बेलौना मोड़ की तरफ जा रहे थे। अभी वे मोड़ से करीब 100 मीटर पहले ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे धर्मेंद्र का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन मौके की नजाकत देख चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता उमाशंकर और मां राधिका का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं छोटा भाई भी बड़े भाई की दर्दनाक मौत से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed