फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
बैरिया में हुए सड़क हादमें महिला की मौत के बाद थाना में पहुंचे मृतका के परिजन व अन्य। - फोटो : BALLIA
भीमपुरा। भटनी-वाराणसी रेलखण्ड पर किडिहरापुर रेलवे व गोविंदपुर दुगौली हाल्ट के बीच महराजी इंटर कॉलेज के सामने सोमवार की सुबह एक युवक ट्रेन से कट गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर भीमपुरा पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान फरहदा उर्फ पूरा निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना क्षेत्र में फरहदा उर्फ पूरा निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र राम दरश अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पूर्व अपने घर अकेले आया था। घटना से दो दिन पूर्व अपने ससुराल थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर गया था। पासपोर्ट वैरिफिकेशन कराने के लिए रविवार को थाने पर आया था। इसके बाद पुन: ससुराल चला गया। उसी दिन दिल्ली जाने की तैयारी कर दिया। उसके साला रविवार की शाम उसे किड़ीहरापुर स्टेशन पर छोड़ कर चला गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पर परिजन हतप्रभ रह गए। परिजनों का कहना था कि जब शाम को ही ट्रेन पकड़नी थी तो सुबह शव कैसे मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली में रह रहे पत्नी निर्मला व बच्चों का हाल बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed