फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth deteriorated at quarantine center, admitted in isolation ward of district hospital

क्वारंटीन सेंटर पर युवक की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Youth deteriorated at quarantine center, admitted in isolation ward of district hospital
लालगंज। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चिरंजी छपरा क्वारंटीन सेंटर पर महाराष्ट्र से लौटे चिरंजी छपरा निवासी युवक की तबियत मंगलवार की शाम बिगड़ गई। मुरली छपरा के चिकित्सीय टीम ने देर शाम एम्बुलेंस से युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 16 मई को महाराष्ट्र से रामजी गुप्ता पुत्र पराग साह अपने गांव चिरंजी छपरा आजया था। युवक अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय चिरंजी छपरा पर क्वारंटीन रह रहा था। सोमवार को मुरलीछपरा पीएचसी की सड्वास्थ्य टीम ने जांच में बुखार पाया था और दवा दे दी। लेकिन मंगलवार की शाम उक्त युवक की तबियत बिगड़ने लगी और तेज बुखार के साथ उल्टी व बेचैनी बढ़ी तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने मुरली छपरा के चिकित्साधिकारी डॉ देवनीति सिंह को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चिकित्सीय टीम ने युवक की जांच की तथा उसी समय एम्बुलेंस बुलाकर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। उक्क्त युवक को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed