{"_id":"6ab97f15b9a828b2ee0ebab7","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-and-clubs-in-a-field-after-a-tree-branch-broke-while-he-was-connecting-an-electric-wire-ballia-news-c-190-1-ana1001-173871-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली का तार जोड़ते समय टूटी डाल, युवक की खेत में लाठी-डंडे से पीट कर हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली का तार जोड़ते समय टूटी डाल, युवक की खेत में लाठी-डंडे से पीट कर हुई हत्या
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई ग्राम पंचायत के सेमरी गांव निवासी मृतक सोनू यादव। फाइल फोटो परिजन
- फोटो : Samvad
इंदरपुर (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र की गोठाई ग्राम पंचायत के सेमरी गांव में रविवार दोपहर पट्टीदारी के विवाद में सोनू यादव (22) की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। गुस्साए परिजनों और महिलाओं ने नगरा-गड़वार मुख्य मार्ग पर शव रख कर दो घंटे तक जाम लगा दिया।
सूचना पर सीओ रसड़ा रजनीश कुमार व थानाध्यक्ष संजय मिश्र मौके पर पहुंचे। नाराज परिजनों को समझा-बुझाया, चार आरोपियों को हिरासत में लेने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
सेमरी गांव निवासी राम केवल यादव और सुमेर यादव सगे पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच भूमि के बंटवारे और मेड़ को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर राम केवल यादव का बड़ा पुत्र सुशील यादव खराब पड़े बिजली के तार को ठीक करने के लिए विपक्षी सुमेर यादव के डेरे की तरफ गया था। बताते हैं कि तार खींचने के दौरान वहां लगे अमरूद के पेड़ की एक डाल टूट गई।
इसी बात को लेकर सुमेर पक्ष के लोगों ने सुशील को घेर लिया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। भाई को पिटता देख उसका छोटा भाई सोनू यादव (22) जो इसी दिन सुबह ही रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर से घर लौटा था, दौड़कर मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। आरोप है कि विपक्षियों ने सोनू को ही निशाना बना लिया।
उसे खेत में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटा। पिटाई से सोनू वहीं जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। परिजन गंभीर रूप से घायल सोनू को उठाकर नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई।
इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव घर के सामने नगरा-गड़वार मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज महिलाएं हटने के लिए तैयार नहीं हुईं।
खबर पाकर क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और काफी समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
सीओ रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि मृतक के बहनोई अभिषेक कुमार की तहरीर पर सुमेर यादव पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।