फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth attacked with sharp-edged weapon, FIR lodged against four

Ballia News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 02 Jun 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp-edged weapon, FIR lodged against four
हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर के समीप हुई चाकूबाजी की घटना में घायल गायघाट निवासी दिव्यांश सिं - फोटो : सांकेतिक
हल्दी। थाना क्षेत्र के बादिलपुर स्थित बंद पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम दिव्यांश सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें दिव्यांश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी अमित सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके चचेरे भाई दिव्यांश सिंह एक जून की शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल से हल्दी बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बादिलपुर स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आयुष्मान सिंह, ओमकार सिंह, अमन सिंह और आर्यन सिंह ने गाली-गलौज करते हुए दिव्यांश की पिटाई कर दी। विरोध करने पर तीन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि चौथे युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वार छाती पर किया गया था, लेकिन दिव्यांश ने बचाव का प्रयास किया, जिससे चोट उनके बाएं हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ओमकार सिंह उर्फ छोटू निवासी पोखरा थाना हल्दी को बाबूबेल मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - राजू कुमार राय, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed