फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth accused of raping teenage girl arrested, hotel sealed

Ballia News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, होटल सील

Mon, 21 Oct 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of raping teenage girl arrested, hotel sealed
नरही। किशोरी से होटल में दुष्कर्म मामले में भरौली गोलंबर फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस पिकेट से सौ मीटर दूर स्थित होटल में लगातार अनैतिक कार्य होने के आरोप लगते रहे हैं। दुष्कर्म मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारकर सीसी टीवी कैमरे को खंगाला, डीवीआर को कब्जे में ले लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। छह बीयर और खाना बनाने वाले कुक और वेटर को पुलिस ने हिरासत में लेकर होटल को सील कर दिया है। आरोपी अरविंद रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नरही थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार को विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। चितबड़ागांव गांव निवासी अरविंद रावत से उसकी दोस्ती थी। अरविंद उसे बाइक से लेकर भरौली गोलंबर स्थित होटल में ले गया। दुष्कर्म किया। किशोरी की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सीओ सदर श्यामकांत, प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी ने होटल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। होटल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। इसमें किशोरी की होटल में जाने वाली बात सही साबित होने पर पुलिस ने होटल की तलाशी ली। किशोरी की ओर से आरोप लगाया गया है कि खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। कुक व वेटर को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया। होटल को सील कर दिया। होटल संचालक बक्सर के करहसी का बताया जा रहा है, पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

इस होटल पर नरही वसूली कांड में वाहन मालिकों व दलालों की मीटिंग होने की चर्चा पर एसओजी टीम ने छापा मारा था। लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिले थे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed