फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   An Anti-Corruption Bureau team inspected the district hospital.

Ballia News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Sun, 27 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
An Anti-Corruption Bureau team inspected the district hospital.
बलिया। जिला अस्पताल में शनिवार को गोरखपुर से पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की करीब 20 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंची, जहां करीब 40 मिनट तक अधिकारियों से स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। टीम के पहुंचने की जानकारी होते ही अस्पताल के कर्मचारियों में खलबली मची रही। काफी देर बाद सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय कार्यालय पहुंचे। टीम ने उनसे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम में अध्यक्ष कमलेश ओझा के साथ अंकित ओझा, वालेन्दु ओझा, रफ्फुला अंसारी, अनीश मिश्रा और रामसूरत समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सामान्य मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed