फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man who went fishing to death in suspicious condition

मछली मारने गए युवक की संदिग्धावस्था में मौत

Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man who went fishing to death in suspicious condition
मनियर। बहेरा नाले में मछली मारने गए क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी दरोगा तुरहा (45) की संदिग्ध परिस्थित में रविवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नम्बर दो निवासी दरोगा तुरहा रविवार की शाम अपने साथियों के साथ असना गांव के पास बहेरा नाले में मछली मारने गया था। चर्चा है कि नदी के किनारे वह असंतुलित होकर पानी में गिर गया, जहां पर उपस्थित लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय हालपुर गांव के पास उसने दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि मछली मारते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed