फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man stabbed to death after altercation in ballia police in search of accused

Ballia News: कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 03 Jun 2022 11:38 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

बलिया के चांदपुर नदी बस्ती हरखु ब्रह्म बाबा का स्थान के पास बीती रात बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक हत्या कर दी। युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
young man stabbed to death  after altercation in ballia police in search of accused
बलिया में युवक की चाकू मारकर हत्या

विस्तार

बलिया के सहतवार-चांदपुर मार्ग पर चांदपुर नदी बस्ती हरखु ब्रह्म बाबा का स्थान के पास बीती रात बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक हत्या कर दी। वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द निवासी राकेश सिंह (35) पुत्र रामाकांत सिंह के तौर पर हुई।

विज्ञापन


घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, राकेश सिंह गुरुवार देर शाम डीटीएच मिस्त्री को अपनी बाइक से सहतवार उसके घर छोड़ने गया था। जब वह लौट रहा था तो चांदपुर नदी बस्ती हरखु ब्रह्म बाबा के स्थान के पास एक युवक से मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद ही उन युवकों ने राकेश पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको तड़पता देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन राकेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश के पिता रामाकांत सिंह ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज तक दबिश दे रही है। राकेश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़े सुशील सिंह और सबसे छोटे अनूप सिंह है। राकेश सिंह का एक लड़का और एक लड़की है। माता उर्मिला देवी और पत्नी रंजना समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed