फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man commits suicide by hanging in-laws

ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging in-laws
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली में शनिवार की रात पुत्र के साथ ससुराल में गए युवक ने छत की रेलिंग के सहारे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रविवार की भोर में घटना की जानकारी होने पर ससुराल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण नहीं पता चल सका है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अजय सिंह (45) पुत्र वीरेंद्र सिंह शनिवार की दोपहर अपने 14 वर्षीय बेटे देवांश सिंह के साथ अपने ससुराल कैथवली गया था। रात में अजय सिंह खाना खाने के बाद पुत्र के साथ कमरे में सो गया। इसके बाद वह रात में ही अपने पुत्र को नानी के पास सोने के लिए भेज दिया। इसी बीच रात में सबके सो जाने के बाद किसी वक्त छत की रेलिंग से मवेशी बांधने वाली रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। अजय की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व कैथवली निवासी रानी सिंह से हुई थी। उसके तीन पुत्र हैं। बड़ा व छोटा पुत्र मां रानी के साथ दिल्ली में हैं। जबकि मझला पुत्र देवांश पिता के साथ अपने ननिहाल आया था। सूचना पर पहुंचे सीओ बांसडीह दीपचंद्र, बांसडीह कोतवाल राजेश सिंह व एसआई अजय यादव ने घटना के बारे में पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दिन घर पर मृतक की सास अनीता देवी (65) एवं उनके पिता जगरनाथ सिंह (95) ही थे। सास अनिता अपने गांव कैैथवली नवरसा पर रहती है। युवक ने फांसी क्यों लगाई यह चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, घटना की जानकारी होते ही युवक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए थे और मृतक की पत्नी भी दिल्ली से मायके के लिए रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed