फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young landed at Roorkee

सलमान खान के विरोध में सड़क पर उतरे युवा

Sat, 01 Oct 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 01 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Young landed at Roorkee
सहतवार में अभिनेता सलमान खान का पुतला दहन करते युवा।

विज्ञापन
 देश में युद्ध जैसे हालात के बीच सलमान खान की पाकिस्तान कलाकारों के प्रति हमदर्दी के विरोध में शनिवार को युवा सड़क पर उतर आए तथा जगह-जगह नारेबाजी करने के साथ ही उन्हें पाकिस्तान जाने की नसीहत तक दे डाली। साथ ही युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वह अब से सलमान की कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। वहीं सहतवार चट्टी पर कांग्रेस पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में सलमान खान का पुतला दहन किया। युवाओं ने नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया।

    कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में छात्रनेता रिपुंजय रमण पाठक के नेतृत्व में युवाओं ने बैठक कर संकल्प लिया कि वे अब से सलमान की कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। कहा कि पाकिस्तान अब किसी भी रूप में दोस्ती के काबिल तो दूर हमदर्दी के भी काबिल नहीं है और उन्हीं के लिए जिस भारत ने सलमान को शोहरत दी, मुहं उनके पक्ष में बयानबाजी कहीं  से भी एक सच्चे देशभक्ति का परिचय नहीं है।
विज्ञापन


   रानू ने कहा कि सलमान कल तक थे एक्टर थे, लेकिन अब बना गया है गद्दार। उधर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू ने सलमान को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने सहतवार चट्टी पर सलमान खान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर नारायण पाठक, जितेंदर यादव, राहुल यादव, नवीन वर्मा, सुनील यादव, बादल कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed