फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yoga practice of 'Yogis'

सेहत के ‘योगियों’ ने की योग साधना

Wed, 21 Jun 2017 11:06 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 21 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Yoga practice of 'Yogis'
सुखपुरा इंटर कालेज में योगाभ्यास करती एनसीसी कैडेट्। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में बुधवार को 21 स्थानों पर योग का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 25 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग का मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, डीएम सुरेंद्र विक्रम, एडीएम समेत हजारों की संख्या में लोगों ने योग किया।
विज्ञापन


योग शिविर में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान योग के साथ स्वस्थ रहने के लाभकारी टिप्स भी दिए गए। योग कराने के साथ उसके लाभ के बारे में भी बताया गया। सुबह-सुबह स्टेडियम में खुशनुमा माहौल में योग शिविर का आगाज हुआ।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति, नेहरू केंद्र, जिला प्रशासन व खेल विभाग व आयुर्वेद यूनानी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिक्षक एवं संचालक ओम प्रकाश ने रोगानुसार विधि लाभ बताते हुए आसन व प्राणायाम कराया। मंच पर उपस्थित योग शिक्षक राजेश कुमार, केडी सिंह एवं किरण ने उपस्थित जन समूह को योगासन कराया, जिसमें ओम के मंत्रोच्चार से योग का शुभारंभ किया।

इसके बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सर्वांगासन, वृक्षासन, ताड़ आसन, श्वासन, पादवृत्तासन, मंडुक आसन, मकरासन, गोमुखासन आदि कराए गए। भारत स्वाभिमान न्यास बलिया के जिला प्रभारी हृदयानंद ने बताया कि पिछले तीन साल से विश्व योग दिवस पर जनपद में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इस योग शिविर को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से जनपद में तहसील, ब्लाक पर बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया। योग प्रोटोकॉल खत्म होने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने व शरीर को ऊर्जावान बनाये रखने का सबसे अच्छा माध्यम है।

जरूरी है कि हम सब अपने शरीर के लिए समय दें और योग करके स्वस्थ रहें। सांसद भरत सिंह ने कहा कि योग के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। प्रतिदिन योग किया जाए तो खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होंगे।


महिलाओं ने बढ़- चढ़कर की भागीदारी
बलिया। वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्त्रस्म में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोगों के साथ महिलाओं का भी योग के प्रति उत्साह देखते बन रहा था। इसके अलावा किशोर-किशोरी व बच्चे भी योग कार्यक्रम में शिरकत किए।


योगाचार्य हुए सम्मानित
बलिया। योग कार्यक्रम समापन से ठीक पहले योगाचार्य ओम प्रकाश जी, राजेश कुमार, केडी सिंह व किरण जी को सम्मानित किया गया। सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म ने सभी योगाचार्यों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देेकर सम्मानित किया।


बताए गए स्वस्थ रहने के तरीके
बलिया। योग शिविर में योग कराने के साथ उस योग से होने वाले लाभ की भी जानकारी योगाचार्य ने दी। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में भी बकायदा बताया। लोगों से योग के नियमों व प्रोटोकॉल की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से सामान्य योग की जानकारी से जुड़ी बुकलेट भी वितरित की गई।



बंदियों ने भी कठिन प्राणायम कर की साधना
बलिया। विश्व योग दिवस पर जिला कारागार के बंदियों ने भी कठिन प्राणायाम व आसन कर योग साधना की। बंदी वेद प्रकाश उपाध्याय और योग शिक्षक किरण के निर्देशन में बंदियों ने योग आसन किए। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य व जेलर एके मिश्रा व डिप्टी जेलर बीके शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान महिला बंदियों को डा लालिमा, किरण व नीतू पांडेय ने आसन, प्राणायम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed