फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   X-ray machine is out of order for a month, patients are returning

Ballia News: एक महीने से एक्सरे मशीन खराब, लौट रहे मरीज

Thu, 11 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine is out of order for a month, patients are returning
बांसडीह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर पर विगत एक महीने से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। बुधवार को मरीजों की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। एक महीने से खराब एक्सरे मशीन की मरम्मत नहीं कराने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी की उदासीनता के कारण एक्सरे मशीन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड ने बताया कि सीएमओ को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देने के साथ ही कई बार दूरभाष से अवगत कराया गया, लेकिन सीएमओ की ओर से आश्वासन के बाद भी न तो एक्सरे मशीन ठीक की गई और न ही बदला गया। भाजपा बांसडीह मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर एक्सरे मशीन नहीं बदली गई तो सीएमओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखेंगे। साथ ही सीएमओ का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर तेजबहादुर रावत, सिंपी सिंह, अवनीश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, शिवम गुप्ता, रजत श्रीवास्तव, रितेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed