फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worship leader wished for health of leader of opposition

हवन पूजन कर नेता प्रतिपक्ष के स्वस्थ होने की कामना की

Fri, 26 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Worship leader wished for health of leader of opposition
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन पूजन करते समाजवादी छात्रसभा के जि? - फोटो : BALLIA
बेरुआरबारी। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उनके समर्थकों ने बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के ग्रामसभा असेगा स्थित शोकहरण नाथ मंदिर प्रांगण में हवन पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

बांसडीह विधानसभा से विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अपनी जांच कराने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गए थे जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जिससे उनके शुभचिंतकों में द्वारा उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष एवं बासडीह विधानसभा के युवा प्रभारी राणा कुनाल सिंह के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वशांति सिंह लकी, चैतन्य महाराज, शुभम पांडेय, नितेश यादव, मनीष यादव, जितेंद्र यादव, महंत गिरी, राजू यादव, छोटू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed