{"_id":"6ab2e2e66a2b177e7c07ce1c","slug":"sanitation-workers-protest-with-brooms-over-pf-arrears-and-other-demands-ballia-news-c-190-1-bal1001-173488-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पीएफ बकाया और अन्य मांगों के लिए सफाई कर्मियों का झाड़ू लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पीएफ बकाया और अन्य मांगों के लिए सफाई कर्मियों का झाड़ू लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
रसड़ा। आदर्श नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पीएफ सहित विभिन्न मांगों के समाधान के लिए मंगलवार को झाड़ू लेकर नगर में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने नपा प्रशासन पर आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार से सफाई कार्य ठप कर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
सफाई कर्मियों ने नपा प्रशासन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था। समय सीमा बीतने के बाद सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर रावत के नेतृत्व में पुरुष और महिला सफाई कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर नगर में भ्रमण किया और नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल और ईओ सुरेश कुमार मौर्या की सफाई कर्मियों के साथ बैठक हुई। हालांकि, वार्ता बेनतीजा रही। नपाध्यक्ष और ईओ की ओर से मांगों के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद सफाई कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ईओ सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि सफाई कर्मियों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं। जो भी जायज मांगें हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इस दौरान संघ अध्यक्ष उमाशंकर रावत, बलिराम रावत, सुग्रीव, रघुबीर, रामजी समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।