फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   workers on strike for payment of PF, NPS, insurance and arrears

पीएफ, एनपीएस, बीमा और एरियर के भुगतान के लिए नपा कर्मधी हड़ताल पर

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
workers on strike for payment of PF, NPS, insurance and arrears
बकाए देयकों की मांग को लेकर नगरपालिका कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा द्वारा पूर्वं में दिए आश्वासन को पूरा नहीं करने के विरोध मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए। इससे दिनभर शासकीय कार्य बाधित रहा। हड़ताली कर्मियों का आरोप था कि लेखाकार का कार्यभार संभालने वाला लिपिक राघव मिश्रा जानबूझ कर भुगतान लंबित किया है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों की मांग है कि करीब एक वर्ष लंबित एनपीएस, सात माह से लंबित पीएफ और छह माह से बकाया एरियर के अलावा सामूहिक बीमा की धनराशि खाते में शीघ्र प्रेषित की जाए।स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उ.प्र. की जिला इकाई के बैनर तले आयोजिल हड़ताल में नगर पालिका के अलावा जलकल विभाग के संविदा कर्मी भी बकाया मानदेय के भुगतान के लिए हड़ताल में शामिल रहे। आरोप लगाया कि पिछले छह माह से उनके मानदेय का भी भुगतान नगर पालिका के प्रभारी लेखाकार की लापरवाही की वजह से नहीं हो पा रही है, जिससे उनका परिवार भूखमरी के कागार पर है।
विज्ञापन

नपा कर्मियों के बकाया देयकों के अलावा कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि का कथित तौर पर ठेकेदारों को भुगतान करने की जांच के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन पीएफएमएस (ऑनलाइन) सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने, स्थायी कर्मचारियों का पीएफ, एनपीएस, सामूहिक बीमा, एलआईसी इत्यादि की कटौती कर खाते में न जमा करने के दोषियों के खिलाफ कारवाई करने समेत जलकल विभाग में कराये गये सम्पूर्ण कार्यों की जॉच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। आरोप लगाया कि वर्ष 2020, 2021 मेंलेखाकार द्वारा जानबूझ कर देयकों को लंबित रखा गया था, जिसके चलते तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भुगतान की मांग को लेकर नपा कर्मी आंदोलित थे। तब नपा प्रशासन ने मामले का 15 दिन में निस्तारण करने और जाँच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित अवधि में न तो मांगें पूरी हुई और न ही जांच कराई गई। हड़ताल करने वालों में मुख्य रुप से भारत भूषण मिश्र, प्रमोद सिंह, गोपाल जी पांडेय, लक्ष्मी शंकर पांडेय, श्याम जी, ओमप्रकाश, अनिल राम, मनोज कुमार, नकुल राम, दीनानाथ, नारायण प्रसाद, मोहन प्रसाद, शंभू रावत, विशेश्वर, राजाराम रावत, अनिल सिंह, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कर्मियों के परिजनों को नहीं मिलेगा बीमा का लाभ
नगर पालिका द्वारा समय से सामूहिक बीमा की धनराशि खाते में जमा नहीं करने का खामियाजा अब कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बीते वर्ष नगर पालिका के दो लिपिक और दो सफाई कर्मी असमय कालकवलित हो गए, लेकिन सामुहिक बीमा की धनराशि उनके खाते में जमा नहीं होने अब उनके परिजनों को बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed